{"_id":"6aecde6b659b68769909b0ce","slug":"rs-1746-lakh-swindled-in-two-cases-of-cyber-fraud-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-105671-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: साइबर ठगी के दो मामलों में 17.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: साइबर ठगी के दो मामलों में 17.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। होशियारपुर में साइबर ठगों ने फिक्स्ड डिपॉजिट और पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर दो लोगों से 17,46,010 रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गढ़दीवाला के वार्ड नंबर-3 निवासी लक्ष्मी कांत ने शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्ति ने फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम पर उनसे 1.70 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, शंकर नगर निवासी जसदीप सिंह से पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के बहाने व्हाट्सएप पर पैन, आधार कार्ड और ओटीपी हासिल कर यूनियन बैंक के तीन खातों से 15,76,010 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।