{"_id":"6aecded79bd056e8fb0c79bf","slug":"markets-grapple-with-encroachment-and-traffic-congestion-during-the-festive-season-shopping-becomes-a-hassle-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1016971-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: त्योहारी सीजन में अतिक्रमण और जाम से जूझ रहे बाजार, खरीदारी बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: त्योहारी सीजन में अतिक्रमण और जाम से जूझ रहे बाजार, खरीदारी बनी मुसीबत
विज्ञापन
चौधरी मोड़ पर खा जाम। संवाद
गाजियाबाद। त्योहारों के चलते बाजार नए-नए उत्पादों से सज गए हैं। दुकानों के बाहर स्टॉल लगाकर सामान का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, लेकिन इस रौनक के बीच अतिक्रमण और जाम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ तक सामान फैलने से रास्ते सिकुड़ गए हैं।
पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने से सुबह से शाम तक वाहन चालक जाम से जूझ रहे हैं। यातायात पुलिस रूट डायवर्जन और कार्रवाई के दावे तो कर रही है, लेकिन बाजारों और प्रमुख चौराहों पर प्रभावी निगरानी नजर नहीं आ रही है। नतीजतन, शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम रही है।
बृहस्पतिवार को वीआईपी कार्यक्रम के चलते आला अधिकारियों समेत करीब चार हजार पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। दूसरी ओर जीटी रोड, लालकुआं, औद्योगिक क्षेत्र, नया बस अड्डा, मेरठ रोड और मेरठ तिराहे पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक जाम लगता और खुलता रहा।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख बाजार गांधी नगर, घंटाघर, तुराबनगर, चौपला बाजार, डासना गेट, गोल मार्केट और कविनगर में दुकानदारों ने सड़क और फुटपाथ तक सामान फैला रखा है। अस्थायी ठेलियों और रेहड़ियों के खड़े होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे लोगों को कई जगह पैदल चलने तक की जगह नहीं मिल रही है।
दुकानों के बाहर कपड़े, सजावटी सामान, बर्तन और अन्य उत्पाद रखे होने से फुटपाथ घिर गए हैं। ऐसे में राहगीरों को मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से बाजार पहुंच रहे हैं। पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे पहले से संकरी सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
-- --
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 3,244 चालान
यातायात पुलिस ने चार नवंबर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3,244 चालान किए। यातायात माह के तहत कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया गया। एडीसीपी यातायात पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने पर 1,090, तीन सवारी बैठाने पर 275 और तेज गति से वाहन चलाने पर 346 चालान किए गए। इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों में 12 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें 2,645 विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। दो हजार ऑटो चालकों और आमजन को भी जागरूक किया गया।