फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   सर कौशांबी व फतेहपुर एडीशन भी प्रस्तावित

सर कौशांबी व फतेहपुर एडीशन भी प्रस्तावित

Sun, 17 Mar 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
सर कौशांबी व फतेहपुर एडीशन भी प्रस्तावित
पुलिस ने नगदी के साथ दो युवकों को पकड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। उप्र-मप्र सीमा में वाहनों की जांच करते समय बाइक सवार युवकों के कब्जे से नकदी बरामद होने पर पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। दोनों युवक कौशांबी व फतेहपुर जनपद के निवासी हैं।

मानिकपुर एसडीएम संगमलाल ने बताया कि शनिवार को उड़नदस्ता दल के झंकार सिंह सहित थानाध्यक्ष केपी दुबे के साथ उप्र-मप्र सीमा के कल्याणपुर मोड़ के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार युवक गुजरे तो पुलिस कर्मियों ने रोका, लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवकों के कब्जे से दो लाख 79 हजार पांच सौ रुपये नकद बरामद हुए हैं। एसडीएम ने बताया कि पकडे़ गए बाइक सवारों में मकबूल अहमद पुत्र मो. मकसूद निवासी हिसामपुर थाना करारी जनपद कौशांबी के पास से एक लाख 94 हजार पांच सौ रुपये मिले हैं। उसके साथी इसरार अहमद पुत्र रईश अहमद निवासी आमापुर थरियांव फतेहपुर के कब्जे से 85 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह मप्र के सतना जिले में भैसों का व्यापार करते हैं। उनके पास रुपयों का कोई ब्योरा न होने के चलते सीज करते हुए ट्रेजरी में जमा कराया है। एसडीएम ने बताया कि लोस चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का हरहाल में पालन कराया जाएगा। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed