{"_id":"5c8a931abdec22140233481f","slug":"171552585498-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व 370 बोरी गेंहू के साथ दो को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक व 370 बोरी गेंहू के साथ दो को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जालसाजी में दो को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर। थाना प्रभारी निरीक्षक गुलाब त्रिपाठी व गनींवा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने टीम के साथ ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मालिक के साथ जालसाजी कर ट्रक व माल हड़पने वाले लवकुश पुत्र चन्द्रभूषण शुक्ला निवासी भटरी, प्रदीप शुक्ला पुत्र रेवतीरमण शुक्ला निवासी सरैंया को ट्रक व 370 बोरी गेहूं लगभग 222 क्विंटल के साथ गिरफ्तार किया है।
शहर के शंकर बाजार निवासी कामदगिरि ट्रांसपोर्ट के मालिक बृजकिशोर शिवहरे ने थाना राजापुर थाने में सूचना दी थी कि ट्रक चालक ने 370 बोरी गेहूं सहित ट्रक गायब कर दिया हैं। सूचना पर थाना राजापुर में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी गनीवा द्वारा की जा रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सक्रिय पुलिस ने भटरी गांव के एक घर में छापेमारी कर लवकुश को पकड़ लिया। उसी के घर में दूसरा आरोपी प्रदीप भी मिल गया। पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक की नंबर प्लेट को बदलकर चालक गेंड़ा सोनकर पुत्र गेंदवा सोनकर की मदद से मझगवां से राजापुर लाए थे। गेहूं को राजू फ्लोर के मिल के बगल वाले खाली प्लॉट में उतार कर ट्रक को रामू की बगिया सरधुवा में खड़ा कर दिया था। पुलिस टीम ने निशानदेही पर ट्रक तथा 370 बोरी गेहूं 222 क्विंटल को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
50 लीटर शराब के साथ पकड़ा
पहाडी/खोही। थाना प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने टीम के साथ परसौजा मोड़ से राजेश पुत्र देशराज रैदास निवासी सिकारी अमान कोे 10 लीटर कच्ची शराब, बरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मान सिंह ने टीम के साथ ग्राम कलचिहा से राकेश कोल पुत्र रामसजवीन कोल निवासी जमीरा कालोनी को 10 लीटर कच्ची शराब, सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने टीम के साथ मंदाकिनी नदी पुल के पास से कल्लू पुत्र छोटा निषाद निवासी कुली तलैया को 20 लीटर कच्ची शराब, शिवरामपुर चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने टीम के साथ बरूवा बांध महर पुलिया शिवरामपुर से दिनेश कुशवाहा पुत्र ओमप्रकाश को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो