{"_id":"5bcb6687bdec2269c23650af","slug":"171540056711-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण रोकने पहुंचे वन दरोगा पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध निर्माण रोकने पहुंचे वन दरोगा पर हमला
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन दरोगा पर ग्रामीणों का हमला
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अवैध निर्माण को रोकने पहुुंचे वन दरोगा व उनके साथ आए कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घायल वन दरोगा की तहरीर पर दो ग्रामीणोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र वन क्षेत्र खोही के पास कुछ लोग निर्माण करा रहे थे। शुक्र वार की शाम जानकारी होने पर खोही बीट रेंज के वन दरोगा गिरधारी लाल यादव कर्मचारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने अवैध निर्माण करने से रोका। ग्रामीणों को बताया कि यह वन विभाग क्षेत्र की भूमि है। कुछ देर में ही वहां कई ग्रामीण एकत्र हो गए। इसको लेकर दोनो पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। तभी अवैध निर्माण करा रहे। खोही निवासी लाल जी तिवारी पुत्र छोटे लाल व महेेंद्र पुत्र नत्थू ने वन दरोगा व उनके कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम भी पहुंच गई। किसी तरह वन दरोगा व अन्य कर्मचारियों को वहां से बचाकर लाया गया। वन दरोगा ने बताया कि लगभग 10 लोग अवैध निर्माण करा रहे थे। जिममें दो लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।