{"_id":"5ba3c75f867a557fe446980e","slug":"161537460063-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जली महिला की मौत,पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से जली महिला की मौत,पांच पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 20 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से जली महिला की मौत, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर(चित्रकूट)। संदिग्ध हालात में घर में आग से जलने से महिला की मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज की खातिर महिला को आग से जलाकर मार डालने का आरोप लगाया और पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ससुराली पक्ष का कहना है कि अज्ञात कारण के चलते महिला ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली है। दहेज उत्पीड़न का कोई मामला नहीं है।
फतेहपुर जिले के गिरधरपुर निवासी पुष्पा देवी का दो साल पूर्व राजापुर थानाक्षेत्र के लमियारी निवासी राजेंद्र प्रसाद से विवाह हुआ था। पति सूरत में प्राइवेट गार्ड का काम करता है। बुधवार की शाम लगभग चार बजे पुष्पा की परिजनों से सूरत जाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सभी शांत हो गए। परिजन सोने की तैयारी कर रहे थे तभी पुष्पा के कमरे से आग व धुंआ दिखाई दिया। सभी दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा कमरे में आग लगी है और पुष्पा जल रही थी। उसे किसी तरह बचाकर परिजन राजापुर सीएचसी ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि आग लगने के कारण की जानकारी नहीं है। मृतका के एक पुत्र है।
उधर, घटना की जानकारी होेने पर गुरुवार को तड़के मृतका के चाचा रामप्रताप पुत्र अयोध्या परिजनों के साथ लमियारी पहुंचे। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच चुकी थी। मृतका के चाचा ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर पुष्पा को आग से जलाकर मार डाला है। इस मामले में पति के अलावा ससुर राजमुनि, जेठ अभिलाष, देवर चुन्नू व सास फुलवा के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट तो दर्ज की गई है लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।