फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   16 sack holding fake cement

16 बोरी नकली सीमेंट पकड़ा

Fri, 03 Jun 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट Updated Fri, 03 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
16 sack holding fake cement
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
शहर में नकली बिरला व्हाइट सीमेंट व पुट्टी बेचने की सूचना पर मुंबई की जांच टीम ने छापेमारी की। शंकर बाजार की एक दुकान से 16 बोरी नकली माल पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान कोतवाली पुलिस की दुकानदार से नोकझोंक भी हुई। दुकानदार को पुलिस पूछताछ के लिए  थाने ले गई।
विज्ञापन


   शुक्रवार की दोपहर को टॉल सिक्योरिटी मुंबई के जांच अधिकारी कैलाश नाथ तिवारी, आदन और मिथलेश मिश्रा ने कोतवाली में सूचना दी कि शंकर बाजार की एक हार्डवेयर की दुकान में  नकली बिरला व्हाइट सीमेंट बिक रहा है। टीम ने पुलिस के साथ दुकान में छापेमारी की । इस दौरान 50 किलो की बिरला व्हाइट वालके यर पुट्टी की पांच बोरी,  50 किलो की तीन बोरी बिरला व्हाइट सीमेंट और 25 किलो की आठ बोरी नकली बिरला व्हाइट सीमेंट की बरामद की गईं।
विज्ञापन


कंपनी के जांच अधिकारी कैलाश ने दावा किया कि पकड़ा गया सारा माल नकली है। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि  बरामद माल को कोतवाली में रखा गया है। दुकानदार को भी पूछताछ के लिए कोतवाली में  बैठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed