फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   देवर पर विधवा ने दुष्कर्म का लगाया आरोप

देवर पर विधवा ने दुष्कर्म का लगाया आरोप

Tue, 11 Jun 2019 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
देवर पर विधवा ने दुष्कर्म का लगाया आरोप
देवर पर विधवा ने दुष्कर्म का लगाया आरोप
विज्ञापन

चित्रकूट। जनपद कौशांबी के एक गांव की पीड़ित विधवा ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी चित्रकूट को सौंपे पत्र में बताया कि वर्ष 2017 में विवाह हुआ था। कुछ दिनों के बाद पति की मृत्यु हो गई। पिता जब उसे लेने आए तो ससुर ने कहा कि दामाद की मृत्यु के बाद तीसरे नंबर के पुत्र के साथ वर्ष 2019 में दूसरी शादी कर देगा। कुछ दिन बाद रात्रि में जब वह सो रही थी तभी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने के बाद उसकी सुनी नहीं गई। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाया कि वह उसे प्रताड़ित करते थे। बताया कि घटना की जानकारी महेवा घाट पुलिस को दी गई लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने मांग की है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed