फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   जाम हटाने में जुटे पीआरडी जवान को धुना

जाम हटाने में जुटे पीआरडी जवान को धुना

Thu, 23 May 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
जाम हटाने में जुटे पीआरडी जवान को धुना
चित्रकूट। शहर के ट्रैफिक चौराहे पर बुधवार की दोपहर को लगे जाम को हटाने में यातायात विभाग के पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग कर रहे पीआरडी जवान को बाइक सवार दो युवकों ने पीट दिया। जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पीआरडी जवान ने बताया कि बाइक गलत तरीके से खड़ी करने के कारण जाम लगा था इसे हटाने को कहा तो आरोपी लोक निर्माण विभाग के दो कर्मचारियों ने उसे गाली देकर मारा पीटा। यूपी 100 टीम सभी को कोतवाली ले गई जहां दो घंटे बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

प्रतिदिन की तरह बुधवार को पीआरडी जवान ट्रैफिक चौराहे के पास बने ओवरब्रिज के एक छोर पर ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच लोकनिर्माण कार्यालय के सामने जाम लग गया। जिस पर मौके पर पहुंचे दो पीआरडी जवानों ने वाहनों को आगे पीछे हटवाना शुरू किया। सड़क पर ही एक बाइक तिरछी खड़ी थी। पीआरडी जवान रामनरेश ने बताया कि बाइक को हटाने के लिए वह चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुना। इसके बाद लोकनिर्माण विभाग के दो कर्मचारी आए और बताया बाइक उनकी है और उसे हटाने लगे। तभी पीआरडी जवान ने जल्दी करने को कहा तो उसे गाली देकर पीटने लगे।
विज्ञापन

यह देख दूसरा पीआरडी जवान भी आ गया आसपास के कई लोग पहुंचे और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही यूपी 100 की टीम भी पहुंची और सभी को कोतवाली ले गई। दो घंटे बाद लोकनिर्माण विभाग के दोनों कर्मचारियों ने अपने घर में शादी कार्यक्रम की दुहाई देकर अपनी गलती मानी और फिर दोनों पक्ष में समझौता हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed