{"_id":"5c9fbabbbdec22493442ea49","slug":"151553971899-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े का दस्यु सुंदरी ने किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी जोड़े का दस्यु सुंदरी ने किया अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। दस हजार की इनामी दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग ने एक प्रेमी जोड़े का अपहरण कर लिया। प्रेमी के फोन से ही उसने परिजनों से फिरौती मांगी है। घटना की सूचना पर सतना एसपी रियाज इकबाल मय फोर्स पहुंचे लेकिन उनका अभी दावा है कि किसी ने अपहरण होने की सूचना नहीं दी है। कुछ ग्रामीणों ने यह जरूर बताया कि गैंग के साथ दो अज्ञात लोग हैं। इनमें एक युवती है। दोनों के हाथ बांधे गए हैं। इस पर पुलिस टीम सतर्क हो गई है। दस्यु सुंदरी गैंग का मूवमेंट होने की लोकेशन पर पुलिस टीमों ने सर्चिंग की है। यूपी क्षेत्र की सीमा से सटे जंगलों में भी पुलिस टीमें सतर्क हो गई ह्रैं।
जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना मप्र अंतर्गत थरपहाड़ निवासी एक युवक का प्रेम प्रसंग लंबे समय से बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के निवासी एक आदिवासी युवती से चल रहा था। दोनोें के परिवार शादी करने को रजामंद नहीं थे। इससे दोनों युवक व युवती घर छोड़कर जंगल के रास्ते से कहीं जा रहे थे। नयागांव थानाक्षेत्र के जंगल में रास्ते पर प्रेमी युगल को दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग ने घेर लिया। गैंग ने दोनों को फिरौती के लिए दबाव बनाया। फोन के माध्यम से रुपये मंगवाने के लिए कहा। इस मामले में सतना एसपी ने कहा कि अपहरण की जानकारी परिजनों ने अभीतक नहीं दी है। जिनके गायब होने की सूचना मिली है उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। यह भी बात है कि जो गायब प्रेमी जोड़ा है उसके परिजन अपहरण की जानकारी से इतने भयभीत हैं कि वह पुलिस को कुछ भी नहीं बता रहे हैं। दस्यु सुंदरी गैंग के थरपहाड़, भैरमबाबा आदि स्थानों के आस पास होने की सूचना पर सर्र्चिंग की जा रही है।