फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट

महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sun, 17 Mar 2019 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट
महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पहाड़ी। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव नीम के पेड़ से लटकता मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के चलते हत्या करने का मामला थाने में दर्ज कराया है। घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र के औदहा गांव में गत दिवस की है। सोनाबिट्टी (27) पत्नी ददुली उर्फ रंजीत का गुरुवार को पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति ने उसकी पीटाई कर दी थी। शुक्रवार को घर के अंदर नीम के पेड़ पर शव लटकता देखा तो होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका का मायका अतरौली माफ ी है। दो पुत्रियां हैं। मृतका के चाचा कामता ने थाना पहाड़ी में पति, सास व ससुर के खिलाफ तहरीर देकर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। बताया कि भतीजी को ससुरालीजन दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।



बेकाबू ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत
चित्रकूट। सड़क पार करते समय वृद्धा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा श्रमदान के समीप शुक्रवार की शाम हुई। बताया गया कि सुशीला देवी (60) पत्नी सुखलाल निवासी इटरौर भीषमपुर मुख्यालय से बाजार कर टेंपो से घर जा रही थी। श्रमदान के पास टेंपो से उतरकर सड़क पार करते समय पहाड़ी से कर्वी की ओर जा रहे तेेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया और मौके से फ रार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फ ानन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में शोक छा गया। मृतका के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed