{"_id":"5c76cb2dbdec224bf1020e6d","slug":"151551289133-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस थाने में पांच दिन तक की पिटाई!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस थाने में पांच दिन तक की पिटाई!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाने में पांच दिन तक की पिटाई!
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के सुरवल निवासी ने आरोप लगाया कि उसे थाने की पुलिस 20 फरवरी को जबरन घर के पास से पकड़ कर पांच दिन तक थाने में रखकर बेरहमी से पिटाई की। उस पर दबाव बनाया गया कि दहेज हत्या में वांछित अपने भाई व अन्य नामजदों को जल्द थाने में बुलाकर पकड़वाओ। किसी तरह छूटकर बाहर आया है।
बुधवार राजापुर थाना परिसर के पास मौजूद सुरवल निवासी राममनोहर प्रजापति ने बताया कि उसके भाई व कुछ अन्य पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। 20 फरवरी को घर के पास से उसे ही पकड़कर लाई और पिटाई कर उससे नामजदों को पकड़वाने का दबाव बनाती रही। कई बार कहा कि उसे नहंी पता कि आरोपी कहां है लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। इसके बाद उसने वीडियो मैसेज वायरल कर पुलिस की करतूत की जानकारी सबको दी है। इस मामले में थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा आरोप गलत हैं। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। थाने के कुछ सिपाहियों से पूछताछ की है तो पता चला है कि एक आदमी आया था तो उसकी रायफल लेकर जाने की फिराक में था लेकिन इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि यह तो संभव नहीं है कि पांच दिन बिना किसी कारण के पुलिस किसी को बैठाए रहेगी। इसकी जानकारी की जा रही है। आरोप लगाने वाले के बारे में भी जानकारी की जाएगी।