फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   पुलिस कर रही पक्षपात,कर लेगीं खुदकुशी

पुलिस कर रही पक्षपात,कर लेगीं खुदकुशी

Sun, 10 Feb 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर रही पक्षपात,कर लेगीं खुदकुशी
पुलिस कर रही पक्षपात, कर लेगीं खुदकुशी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दुष्कर्म पीड़िता महिला ने हमीरपुर निवासी रामसिंह व उसके चार साथियों द्वारा किए गए दुष्कर्म मामले में पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। चित्रकूट धाम मंडल के डीआईजी को लिखे पत्र में महिला ने विवेचना चित्रकूट जिले में स्थानांतरण कराने की मांग की है। महिला ने बताया कि आरोपियों से उसके जान को खतरा है इन्हें न पकड़ा गया तो वह आत्महत्या कर लेगी अथवा उसकी मानसिक स्थिति खराब हो जाएगी।

प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली जिले की एक महिला ने 15 दिसंबर 2018 को राठ हमीरपुर थाने में स्थानीय ठेकेदार रामसिंह पुत्र प्यारेलाल व चार साथियों पर धोखा देकर दुष्कर्म करने व पुत्री को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को पीड़िता ने बताया कि दो माह बीतने के बाद भी हमीरपुर पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। उसे घर में तो सुरक्षा मिली है लेकिन पूर्व मंत्री वाले केस में हाईकोर्ट पेशी में जाना पड़ता है तब कोई सुरक्षा नहीं होती है। ऐसे में आरोपी उसके और उसके परिजनों के साथ अनहोनी कर सकता है। ऐसे में इस केस का चित्रकूट पुलिस को स्थानांतरण कर दिया जाए ताकि निष्पक्ष सुनवाई हो सके। पीड़िता ने डीआईजी को लिखे पत्र में यह भी बताया है कि यदि उसके मामले में सुनवाई न हुई तो मानसिक रूप से अस्वस्थ्य हो जाएगी ऐसे में वह आत्महत्या भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed