फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   दिनदहाड़े युवक का अपहरण, लहूलुहान कर फेंका

दिनदहाड़े युवक का अपहरण, लहूलुहान कर फेंका

Fri, 10 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े युवक का अपहरण, लहूलुहान कर फेंका
चित्रकूट। पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक लोगों ने युवक को दिनदहाड़े टेंपो से अगवा कर बेरहमी से पिटाई करने के बाद मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। घायल ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरा गोकुलपुर गांव निवासी विनय पुत्र रज्जन ने बताया कि उसके घर में शादी होने के कारण वह गुरुवार की सुबह चाचा अमृतलाल के साथ सब्जी मंडी आया था। इसी बीच टेंपो से आए भाना, दशरथ, बच्चा व पांच अज्ञात लोगों ने जबरन वाहन से बैठा लिया। पीलीकोठी के समीप जमकर पिटाई करने लगे। मदद की गुहार लगाने पर ग्रामीणों को आता देख मरणासन्न दशा में छोड़कर हमलावर चले गए। जानलेवा हमले से घायल युवक ने परिजनों के साथ कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस नेे हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि दशहरा के दौरान प्रतिमा रखने को लेकर मारपीट हुई थी। मामले में समझौता हो गया था। इसी रंजिश के चलते घटना हुई है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed