{"_id":"5bd5e8fbbdec2269377f7378","slug":"131540745467-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने को लेकर पड़ोसियों ने की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी भरने को लेकर पड़ोसियों ने की पिटाई
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी भरने के विवाद में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के कुंजनपुरवा में पानी भरने के विवाद में पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने हैंडपंप से उनकी बाल्टी हटाकर पत्नी को गाली दी। विरोध पर उसे मारापीटा। बचाने गए पति को भी पीटा है। आरोपी महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कुंजनपुरवा निवासी कमला देवी ने बताया कि शनिवार की शाम को वह अपने घर के पास हैंडपंप से पानी भर रही थी। तभी पड़ोस की सुभाषदेवी पत्नी गुलजार अपनी बेटी आरती के साथ आई और उसकी बाल्टी हटाकर जाने को कहा। विरोध करने पर उसे गाली देकर पिटाई शुरू कर दी। यह देखकर उसके पति दशरथ बचाने पहुंचे तो आरोपी महिला के पुत्र संदीप ने भी आकर उनकी पिटाई की। रविवार को आरोपी महिला सुभाष देवी, संदीप व आरती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।