फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   रिटायर्ड सूबेदार के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

रिटायर्ड सूबेदार के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Tue, 05 Mar 2019 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड सूबेदार के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
रिटायर्ड सूबेदार के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के कसहाई रोड निवासी सेना के रिटायर्ड सूबेदार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर घर लौटे रिटायर्ड सूबेदार ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन के बाद चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
भौंरी के समीप बघवारा निवासी सेना के सूबेदार रिटायर्ड होने के बाद परिवार के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई रोड ज्ञान भारती स्कूल के पीछे घर बनाकर रहने लगे हैं। सोमवार उनकी बेटी के ससुराल कार्यक्रम में वह परिवार समेत गए थे। देर रात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर जेवर व नगदी समेत लाखों रुपये का माल लेकर भाग गए। मंगलवार की सुबह जब परिजन लौटे तो घर के गेट का ताला टूटा देख भौच्चके रह गए। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरे खुले व सामग्री बिखरी पड़ी थी। सूचना सदर कोतवाली में दी गई। कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी दी। कोतवाल अनिल सिंह ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में हो रहीं लगातार चोरियां
चित्रकूट। रिटायर्ड सैनिक योगेश दत्त ने बताया कि कसहाई रोड व गोलतालाब के इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। दो माह के अंदर चार घरों में चोरी हो चुकी है। इनमें किसी का चोरी का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed