{"_id":"605cc8488ebc3ee64c6c14bd","slug":"crime-health-chitrakoot-crime-chitrakutt-news-knp6198968155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार स्वस्थ्य होकर लौटे, 11 का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार स्वस्थ्य होकर लौटे, 11 का इलाज जारी
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत व 15 के बीमार होने के मामले में गुरुवार को राहत भरी खबर आई। प्रयागराज में भर्ती बीमार ग्रामीणों में चार स्वस्थ्य होकर गांव लौट गए। जबकि 11 का इलाज जारी है। उधर, इस मामले में नामजद सात आरोपियों में पकड़ा गया। जबकि पांचवें आरोपी राममिलन को पुलिस ने बरामद रैपर, बोतल व अपमिश्रित केमिकल के साथ जेल भेज दिया है।
तिरहार के खोपा, देवारी व भदेदू गांव में तीन दिन में जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत होने के बाद जिला प्रशासन लगातार ऐसी शराब बेचने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। देवारी के हरिनारायण, जमौली के सुरेश, भदेदू के दिलीप और रैपुरा के राकेश स्वस्थ्य होकर गांव लौटे तो उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। इन स्वस्थ्य हुए ग्रामीणों को सात लोगों की मौत की जानकारी हुई तो उनकी भी आंखे नम हो गईं। तीनों गांव में लगातार पंाचवे दिन भी गम का माहौल बना रहा।
उधर, थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि इस कांड में नामजद सात लोगों मेें पंाच को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पांचवें पकडे़ गए आरोपी राममिलन के पास से बरामद सामग्री सीज की गई है।
विज्ञापन
दवा का भुगतान नहीं कर रहे डाक्टर
चित्रकूट। जिले के दो एमआर संदीप पाठक व अभिषेक शुक्ला ने सदर कोतवाली में दवा का भुगतान दिलाने के लिए तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया है कि बरगढ़ निवासी दो डाक्टरों ने उनसे 25 हजार रुपये की दवा ली थी। कई माह बाद भी उसका भुगतान नहीं कर रहे है। इस मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उनके सामने इस मामले कोई तहरीर नहीं आई है।