{"_id":"622cdc03b8fc4a41c51b8947","slug":"crime-chitrakoot-news-knp685307797","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल लेकर भागे आरोपी दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल लेकर भागे आरोपी दबोचे गए
विज्ञापन
फोटो-3- ट्रक समेत पकड़े गए गल्ला चुराकर भाग आरोपी । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। गल्ला व्यापारी का लाखों की लागत का गेहूं ट्रक में लादकर लापता हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ट्रक समेत गेहूं बेचने से मिले तीन लाख रुपये व फोन भी बरामद किया है। आरोपी सभी चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं और एक माह पूर्व मानिकपुर से एक व्यापारी का गेहूं लादकर गाजियाबाद के लिए निकले थे।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी गल्ला व्यापारी कौशल किशोर गुप्ता ने 8 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जय मां दुर्गा ट्रांसपोर्ट कर्वी के माध्यम से ट्रक बुक किया। ट्रक मालिक व चालक रैपुरा बांधी निवासी रामनाथ पाल उर्फ नत्थू को 235 क्विंटल गेहूं लादकर ट्रक इंडस्ट्रियल एरिया गाजियाबाद के लिए भेजा था। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी माल नहीं पहुंचा है और न ट्रक चालक का पता चला। तब पुलिस ने रामनाथ पाल उर्फ नत्थू के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था।
शनिवार को एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि मानिकपुर थाना प्रभारी गिरेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सरैंया प्रवीण कुमार सिंह, सर्विलांस व स्वाट टीम के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयासरत थी। 11 मार्च को मुखबिर की सूचना पर मानिकपुर के हनुआ तिराहे से ट्रक चालक रामनाथ पाल उर्फ नत्थू , बांधी निवासी विपिन वर्मा व चंदहा मऊ निवासी विनोद पाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से गेहूं बेचने पर मिले तीन लाख रुपये नकद व एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ट्रक चालक रामनाथ ने बताया कि ट्रक को अलीगढ़ से गाजियाबाद ले जा रहे थे तभी एक ढाबे पर बैठकर पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। सबूत मिटाने के लिए ट्रक को भी बेचने की योजना बनाई गई थी।