{"_id":"622cd64f447fc963667d0b7a","slug":"crime-chitrakoot-news-knp6853003150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
फोटो-9- गजराज- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप(चित्रकूट)। पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध दुकानदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह काफी देर तक उसके बाहर न आने पर परिजन जगाने के लिए पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखा तो शव फंदे से लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक गांव में ही परचून की दुकान करता था।
भरतकूप थाना क्षेत्र के सिलखोरी गांव निवासी गजराज उर्फ छोटू (30) पुत्र माताबदल के परिजनों ने बताया कि राजाराम की पत्नी कल्पना तीन माह पूर्व मायके रेहुंटिया गांव चली गई थी। पत्नी को लेने वह ससुराल तीन दिन पूर्व गया था। साथ न आने से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। शुक्रवार की रात उसने घर के कमरे में फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सवेरे परिजन जगाने गए तो दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखा। फंदे पर शव लटका देख होश उड़ गए।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। मृतक ने अपने कमरे में अंदर से ताला लगा लिया था। मृतक के एक पुत्र है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी मायके से ससुराल आने के लिए तैयार हो गई थी लेकिन उसके कुछ परिजनों ने उसे आने से रोक दिया। पत्नी को लेने आए पति को खरी-खोटी सुनाई थी। इससे वह और ज्यादा परेशान हो गया था।