फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   crime

किसान ने आग लगाकर जान दी

Wed, 08 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
भरतकूप(चित्रकूट)। अकबरपुर गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद में किसान ने खुद अपने शरीर में आग लगाकर जान दे दी। आग का गोला बनकर वह 15 मिनट तक इधर-उधर भागता रहा। वहां मौजूद लोग किसी तरह उसे पकड़कर सीएचसी ले गए, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र अकबरपुर गांव निवासी आनंद कुमार सिंह(68) खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार एक दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई, जिसे लेकर परिजनों में कहासुनी चल रही थी। मंगलवार की शाम को अचानक नाराज किसान ने अपने शरीर में आग लगा ली।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह इधर उधर भागने लगा। किसी तरह किसान के पुत्रों ने उसे पकड़कर सीएचसी में भर्ती कराया, वहां उसकी मौत हो गई। मृतक के छह पुत्र दो पुत्री हैं। थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि अभी आग लगने के कारण की सही पुष्टि नहीं हो पाई है। विवाद में आग लगाने की जानकारी भी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed