फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   crime

मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Oct 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
भरतकूप (चित्रकूट)। गोबरिया गांव निवासी हाईस्कूल के छात्र को दोस्तों ने बेरहमी से मारापीटा। इससे उसके एक पैर में फैक्चर हो गया है। पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के गोबरिया गांव निवासी हाईस्कूल के छात्र अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रैपुरवा गांव निवासी उसके दोस्त शिव बिलास पटेल ने फोन कर अपने गांव बुलाया।
विज्ञापन

उसके वहां पहुंचते ही लाठी से हमला कर घायल दिया। राहगीरों ने पहुंचकर उसे बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली गांव में मंगलवार की शाम दो लोगों ने घर में घुसकर दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया।
गांव निवासी शौखीलाल (50) ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार की शाम वह घर के बाहर चारपाई पर लेटा था। तभी गांव का नत्थू व एक अज्ञात युवक ने आकर गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। पत्नी रामबाई ने विरोध किया तो उसकी भी पिटाई की।

वह दोनों जान बचाने के लिए घर के अंदर चले गए। इस पर घर के अंदर घुसकर दोनों को पीटा। शोर मचाने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed