{"_id":"680933090b5f38065d0ef32d","slug":"corpses-of-2700-terrorists-should-be-brought-instead-of-27-jagadguru-chitrakoot-news-c-12-1-gkp1012-1084364-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 की जगह 2700 आतंकियों की लाशें लाई जाएं : जगद्गुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 की जगह 2700 आतंकियों की लाशें लाई जाएं : जगद्गुरु
विज्ञापन
चित्रकूट। पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से देना चाहिए। 27 के बदले 2700 आतंकियों के शव लाए जाएं। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से मैं बहुत गुस्से में हूं। मंगलवार की शाम से मैंने भोजन नहीं किया है। इस हमले का उत्तर सर्जिकल स्ट्राइक से ही देना चाहिए। आतंकियों को घर में घुसकर मारना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी वारदात में पाकिस्तान की ही साजिश है। वही सब करा रहा है। इसका बहुत गंभीर परिणाम होगा और दो-तीन दिन में होगा। इस घटना से सभी में गुस्सा है। आतंकवादियों ने हिंदुओं को चुन-चुन और गिन-गिन कर मारा है। जब तक इनके यहां से 27 कि जगह 2700 आतंकियों की लाशें नहीं लाई जाएंगी, तब तक हमें संतोष नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
जगद्गुरु ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला क्या कर रहे हैं? मुझे तो लगता है इसमें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का भी हाथ है। वह इस्तीफा क्यों नहीं दे दे रहे? अभी तक वहां राष्ट्रपति शासन लगा था, तब हालात काफी ठीक थे। अब फिर जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।