{"_id":"611feaf18ebc3e7a0a7d320d","slug":"congressmen-told-the-failure-of-the-government-chitrakoot-news-knp6472881165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने बताई सरकार की नाकामी, मनाई पूर्व पीएम की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने बताई सरकार की नाकामी, मनाई पूर्व पीएम की जयंती
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गांव के वरिष्ठ निवासियों को सम्मानित करते कांग्रेसी
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/राजापुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जय भारत संपर्क महाअभियान के दूसरे दिन लोगों से संपर्क किया। शुक्रवार को प्रभातफेरी निकाल शुरुआत की गई। जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने कहा कि गांवों में पहुंचकर किसान, मजदूर, व्यापारी के साथ चर्चा कर सरकार की नाकामी को बताएंगे।
भटरी ग्राम सभा के पुरवा में सड़कें खस्ताहाल हैं। नौजवान बेरोजगार, किसान परेशान है। कहाकि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ होगा। अन्ना जानवरों से निजात मिलेगी। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती गांव में ही मनाई गई। ग्रामीणों को बताया गया कि कंप्यूटर की संचार क्रांति, नौजवानों को मतदान का अधिकार राजीव गांधी की देन है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक, पुलिसकर्मी, शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया। इसके बाद पौधरोपण कर श्रमदान किया। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
सदभावना दिवस पर दिलाई शपथ
चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्मतिथि के अवसर पर सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिज्ञा एवं शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद