फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congressmen targeted BJP by holding street meetings

Chitrakoot News: नुक्कड़ सभा कर कांग्रेसियों ने भाजपा पर निशाना साधा

Fri, 08 Sep 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 08 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Congressmen targeted BJP by holding street meetings
चित्रकूट। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर शहर में जुलूस निकाला। जो सदर रोड स्थित शहीद पार्क में समाप्त हुआ। जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन कर पार्टी की उपलब्धियां बताईं और भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन

गुरुवार को सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी ने सात सितंबर से 2022 को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर लगभग 4000 हजार किलोमीटर की यात्रा की थी। उन्होंने देश के कई हिस्सों में नफरत को हराकर मोहब्बत की दुकान खोलने का काम किया है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा राहुल गांधी ने हमेशा गरीबों, किसानों व मजदूरों की आवाज उठाई है। उनकी संसद से सदस्यता खत्म करने का षड़यंत्र किया गया। पीसीसी सदस्य रंजना बाराती लाल पांडेय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भाजपा सरकार डर गई है। मणिपुर व हरियाणा मेेें नफरत की चिंगारी फैलाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, हेमराज त्रिपाठी, यमुना शुक्लाा, पवन रजक, शिव शंकर खंगार, दिवाकर त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, चुनवाद, भोला द्विवेदी, भोला नामदेव, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र गौतम, राम प्रकाश, गरीब दास, महेंद्र निषाद, राम निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed