फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congress is making a dispute between Hindu and Muslim: Uma

हिन्दू-मुस्लिम के बीच विवाद करा रही कांग्रेसः उमा

Thu, 27 Feb 2020 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Congress is making a dispute between Hindu and Muslim: Uma
फोटो- 10- डीआरआई में चल रही राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन पर भोजन करतीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भा? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन और बवाल को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि इसके पीछे कांग्रेेस जिम्मेदार है। हिंदू-मुस्लिम के बीच कांग्रेस ही विवाद करा रही है। यह सब वोट बैंक की राजनीति हो रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी पार्टी ने भारत और पाकिस्तान का बंटवारा कराया था और कांग्रेस ही विद्रोह प्रदर्शन भी करा रही है।
विज्ञापन

दीनदयाल परिसर में आयोजित पोषण एवं जल संस्कृति पर में मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि भारत में जब तक वोट बैंक की राजनीति खत्म नहीं होगी तब तक यह समस्या बनी रहेगी। भारत का बंटवारा कांग्रेस ने धर्म के आधार पर करवाया था। पाकिस्तान ने तय किया कि धर्म आधार पर रहना है। कांग्रेस ने ही हिन्दू- मुस्लिम दो पक्षों के बीच दरार पैदा की। मुस्लिमो की गरीबी और बेरोजगारी समस्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को दंगों को लेकर हो रहे सवालों के जवाब देने होंगे। दिल्ली में जब दंगा हो रहा था तो वह घर से बाहर नहीं निकली।
विज्ञापन

अपनी राजनीतिक यात्रा पर कहा उन्होंने एक सभा में कहा था कि मैं अब चुनाव नहीं लडूंगी तो मीडिया ने समझ लिया कि मैंने राजनीति छोड़ दी। हमें नानाजी जैसे व्यक्तित्व से ही समझ आता है कि राजनीति चुनाव का विषय नहीं है, राजनीति सेवा के लिए हैं स्वार्थ के लिए नहीं। सेवा में सार्थकता का बोध होता है। मेरा जन्म गंगा के लिए हुआ है। मैंने गंगा को नहीं पकड़ा, गंगा ने मुझे पकड़ा है। गंगा मूलत: समाज की और संतों की धारा है। गंगा के प्रति श्रद्धा और जिम्मेदारी दोनों का भाव लाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
भारतरत्न नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन पर मलूक पीठेश्वर संत राजेंद्र दास महाराज ने भारतरत्न नानाजी देशमुख को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि यहां आकर नानाजी के साथ की आत्मीय संबंधों स्मृतियां ताजा हुई है। राज्यसभा सदस्य प्रभात झा ने कहा कि चित्रकूट के विकास के पर्याय हैं। उन्होंने एक अनूठा उदाहरण पेश किया है कि किस तरह समाज के सहयोग से ही किसी काम को सार्थ बनाया जा सकता है। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, दीनदयाल शोध संस्थान के संरक्षक मदन दासी, राज्यसभा सदस्य प्रभात झा, मप्र भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, उप्र सरकार के लोक निर्माण मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक रीवा राजेंद्र शुक्ला, विधायक मऊ उषा ठाकुर, विधायक नीमच संजय मारू, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, विधायक मुकेश तिवारी, दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. भरत पाठक एवं प्रधान सचिव अतुल जैन, संगठन सचिव अभय महाजन मौजूद रहे। प्रधान सचिव अतुल जैन ने संचालन करते हुए कहा कि नानाजी का मानना था कि विकास का मॉडल देशानुकूल और युगानुकूल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed