फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Complaint resolved without meter installation, consumer upset

Chitrakoot News: बिना मीटर लगाए कर दिया शिकायत निस्तारण, उपभोक्ता परेशान

Fri, 23 Jan 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 23 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Complaint resolved without meter installation, consumer upset
चित्रकूट। सदर तहसील क्षेत्र के गोडा के कोरारी गांव में बिजली विभाग की चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। एक उपभोक्ता ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि विभाग ने बिना मीटर लगाए ही शिकायत का निस्तारण कर दिया है।
विज्ञापन

कोरारी गांव के निवासी देशराज गर्ग ने शिकायत में बताया है कि उनके चाचा प्रेमचंद्र के घर बिजली का कनेक्शन तो कर दिया गया था लेकिन उसमें मीटर नहीं लगाया गया था। लगभग डेढ़ महीने पहले बिजली विभाग के कर्मचारी घर पहुंचे और बिल जमा न होने की बात कहकर बिजली का केबल काट दिया। इसके बाद, शिकायत करने पर केबल तो दोबारा जोड़ दिया गया। पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की।
विज्ञापन

आरोप है कि विभाग ने शिकायत का निस्तारण करते हुए यह रिपोर्ट लगा दी कि स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतकर्ता के घर में मीटर लगा दिया गया है। हालांकि, शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके घर में आज तक मीटर नहीं लगाया गया है और विभाग ने शिकायत निस्तारित कर दी। एसडीओ रजनीश माैर्य ने बताया कि उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं है। बताया कि यदि बिना मीटर लगाए रिपोर्ट दी गई है, तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed