{"_id":"1c1e4636820491b4748d2d5271fd5b9d","slug":"commercial-officer-and-six-reports-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर अधिकारी समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्यकर अधिकारी समेत छह पर रिपोर्ट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने वाणिज्यकर अधिकारी समेत विभाग के पांच अन्य लोगों
विज्ञापन
के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पूर्व वाणिज्यकर अधिकारी
भी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं।
बता दें कि 9 फरवरी को वाणिज्यकर विभाग की सचल टीम ने मुख्यालय के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुनील द्विवेदी के एक माल लदे ट्रक की जांच कर कागजात न होने और कर चोरी का आरोप लगाकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल समेत तमाम व्यापारी नेताओं ने विभाग की कार्यवाही को एकतरफा बताकर डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा था।
इस मामले में शनिवार को ट्रांसपोर्ट व्यापारी की तहरीर पर वाणिज्यकर सचल दल के अधिकारी रुद्रशरण श्रीवास्तव, पृथ्वीराज सिंह दीवान, विनीत कुमार, बृजेंद्र सिंह, चालक विनोद कुमार व सत्यनारायण के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी बेवजह व्यापारियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूरे मामले में वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी रुद्रशरण ने बताया कि विभाग की कोई गलती नहीं है। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने जांच में अड़ंगा लगाया था।