फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Commercial cylinders become costlier; blow for hotels and dhabas.Commercial cylinders become costlier; blow for hotels and dhabas.

Chitrakoot News: व्यावसायिक सिलिंडर महंगा, होटलों, ढाबों को झटका

Fri, 02 Oct 2026 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 02 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Commercial cylinders become costlier; blow for hotels and dhabas.Commercial cylinders become costlier; blow for hotels and dhabas.
चित्रकूट। पहली अक्तूबर से व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। इससे रसोई का खर्च महंगा हो गया है। जिले के करीब 1100 होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और चाय-नाश्ते वालों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। यह बोझ ग्राहकों पर भी आएगा।
विज्ञापन

19 किलो का सिलिंडर अब 2832 रुपये में मिलेगा, जो पहले 2770 रुपये का था। एक्स्ट्रा तेज वाला सिलिंडर 2792 रुपये से बढ़कर 2854 रुपये हो गया है। छोटा पांच किलो वाला सिलिंडर भी 15.50 रुपये महंगा हुआ है। अब इसके रिफिल के लिए 785.50 रुपये देने होंगे। पांच किलो एफटीएल नया कनेक्शन 1891 रुपये से बढ़कर 1906.50 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन

दुकानदार बोले-लागत बढ़ गई
सिलिंडर महंगा होने से लागत बढ़ गई है। 10 रुपये वाली चाय अब 12 रुपये करनी पड़ेगी। समोसा-पकौड़ी के दाम भी बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। - रामनरेश, चाय दुकानदार, रामघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार दाम बढ़ाए तो ग्राहक टूट गए थे। इस बार रेट नहीं बढ़ाएंगे। लागत कम करने के लिए कोयले की भट्ठी का इस्तेमाल कर रहे हैं। - अरविंद सिंह, दुकानदार, रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed