{"_id":"6a318f21c2076db98406c661","slug":"collision-between-container-truck-and-truck-container-driver-dies-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-132496-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कंटेनर व ट्रक में भिड़ंत, कंटेनर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कंटेनर व ट्रक में भिड़ंत, कंटेनर चालक की मौत
Tue, 16 Jun 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ। मऊ के छिवलहा घाटी के पास सोमवार रात एक कंटेनर और सीमेंट लदे ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कंटेनर चालक धर्मेंद्र पाल (38) की मौत हो गई और ट्रक चालक राम कुमार (33) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहन सड़क किनारे खाईं में पलट गए।
पुलिस के अनुसार, रायबरेली जिले के बछरावां निवासी धर्मेंद्र पाल सोमवार शाम करीब छह बजे प्रयागराज के बारा स्थित एनटीपीसी प्लांट से सीमेंट लेने निकला था। रात करीब 11 बजे छिवलहा घाटी के पास प्रयागराज की ओर से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों चालकों को वाहनों से बाहर निकलवाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया। घायल ट्रक चालक राम कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों वाहन चालकों की पहचान कर ली गई है। उनके परिजन को हादसे की सूचना दे दी गई है।