फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CM will unveil statues of Tulsidas in Rajapur today

Chitrakoot News: सीएम आज करेंगे राजापुर में तुलसीदास की प्रतिमाओं का अनावरण

Thu, 31 Jul 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
CM will unveil statues of Tulsidas in Rajapur today
सुरक्षा का जायजा लेते अफसर।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तुलसी तीर्थ राजापुर में गुरुवार को गोस्वामी तुलसीदास की दो प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। करीब दो घंटे के कार्यक्रम में सीएम तुलसी साहित्य समागम में शिरकत करेंगे। साधु-संतों से भेंट और गनीवां में किसानों से बातचीत भी करेंगे। इसके अलावा भी कई कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे राजापुर पहुंच जाएंगे। दोपहर 1:30 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री तुलसी तीर्थ में प्रमुख तीन स्थानों तुलसी मंदिर, साहित्य समागम कार्यक्रम, सहित कृषि विज्ञान गनीवां में भाग लेंगे। सीएम योगी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पल-पल ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। आसपास के जिलों से चार अपर एसपी और 19 सीओ बुलाए गए हैं। विशेष सुरक्षा के लिए एनएसजी ने डेरा डाला हुआ है। डॉग स्कॉड, बम निरोधक दस्ते ने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की जांच पड़ताल किए हैं। अधिकारियों के अलावा एक हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह कार्यक्रम स्थल पर डीएम शिवशरणप्पा, डीआईजी राजेश एस व एसपी अरुण कुमार सिंह ने इंतजामों का जायजा लिया। तहसील परिसर राजापुर में ब्रीफिंग की गई है। तुलसी तीर्थ के अंदर बडे़ वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री की जहां-जहां से फ्लीट निकलना है। जहां उनका कार्यक्रम लगा है। एनएसजी व टास्कफोर्स के अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए अन्य जिलों से मंगाई गई पुलिस फोर्स में अपर पुलिस अधीक्षक, 19 पुलिस क्षेत्रााधिकारी, 27 थानाध्यक्ष, 67, 239 उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस 35महिला उप निरीक्षक, 390 हेड कांस्टेबल, 118 महिला आरक्षी, 52 यातायात आरक्षी,37 एलआई मुख्य आरक्षी सहित चार पीएसी कंपनी आई है।इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य मौजूद रहेंगे।

---
ऐसा है सीएम का कार्यक्रम
प्रोटोकॉल अधिकारी एसडीएम पूजा साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी लखनऊ से गुरुवार को सुबह 10:25 बजे चलेंगे। 11:30 बजे राजापुर के वरिष्ठ गुरुकुलम कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से कार से 11:50 बजे तुलसी मंदिर राजापुर पहुंचेंगे। 11:50 से 12:05 बजे का समय आरक्षित रहेगा। इस दौरान वह रामचरित मानस की प्रतियों के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद तुलसी मंदिर से प्रस्थान करेंगे। सीएम का 12:15 बजे तुलसी रिसॉर्ट में हो रहे तुलसी साहित्य समागम में पहुंचने का कार्यक्रम है। वह 12:45 बजे तक यहां पर रहेंगे। दोपहर 12:45 बजे से 01:05 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। एक बजकर पांच मिनट पर राजापुर हेलीपैड से गनीवां के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां किसानों से बातचीत करेंगे और गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 1:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। हालांकि जिला प्रशासन ने गनीवां के कार्यक्रम के बारे में अधिकृत जानकारी नहीं दी है। दीनदयाल शोध संस्थान कार्यालय से दी गई जानकारी में गनीवां में सीएम का कार्यक्रम बताया गया है।


---
भारी वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा

सुरक्षा के मद्देनजर बडके वाहनों के घुसने पर 31 जुलाई को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें राजापुर के महेवाघाट, पुल, लूपलाइन चौरहा, वाजपेयी तिराहा, छीबो तिराहे तक बड़े वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध है। राजापुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को पहाड़ी से सुरसेन से कमासिन रास्ते निकाला जाएगा। उधर कौशांबी की ओर से आने वाले वाहनों को इसी समय तक पुल के उस पार ही रोका जाएगा। मऊ से राजापुर की ओर जाने वाले वाहनों को लालता रोड व बोड़ी पोखरी में रोका जाएगा।



काला झंडा व विरोध करने वालों पर विशेष नजर
सीएम के कार्यक्रम को लेकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव, मानसिंह पटेल के अलावा भीम आर्मी के जिला संयोजक संजय गौतम आदि ने विरोध कर काला झंडा दिखाने की घोषणा की है। इसे लेकर जिला प्रशासन विशेष सतर्क है। प्रमुख स्थल से लेकर ऐसे नेताओं के लिए गुप्तचर एजेंसी सतर्क की गई है। गुप्तचर एजेंसी के 20 सिपाही इसकी रिपोर्ट लगातार कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कुछ लोगों को घर में नजरबंद भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed