फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CM will form CM tomorrow with election strategy

केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ आज सीएम बनाएंगे चुनावी रणनीति

Fri, 08 Sep 2017 11:29 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 08 Sep 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
CM will form CM tomorrow with election strategy
धर्मनगरी में भाजपा किसान मोर्चा की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारी में सजा तोरण द्वार। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
फोटो- 08 सीकेटीपी-11 परिचय- धर्मनगरी में भाजपा किसान मोर्चा की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारी में सजा तोरण द्वार।
केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ आज सीएम बनाएंगे चुनावी रणनीति
:-तैयारियां पूृरी, परिक्रमा कर रात्रि प्रवास करेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। धर्मनगरी में मप्र के मुख्यमंत्री दो दिनों तक रहकर आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाएंगे। किसानों के लिए रणनीति बनेगी और केंद्रीय कृषि मंत्री का भी साथ मिलेगा। शनिवार को दोनों के अलावा मप्र भाजना संगठन के कई प्रमुख नेतागणों का भी जमावड़ा होगा। इसके लिए सभागार व अन्य तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री रात अथवा रविवार की सुबह कामदगिरी की परिक्रमा भी लगाएंगे।

दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में दो दिनों तक भाजपा के नेताओं का जमावड़ा रहेगा। रघुराजनगर के एसडीएम बलवीर रमन के अनुसार शनिवार की सुबह केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और शाम को मप्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे। उद्यमिता विद्यापीठ सभागार में मप्र किसान मोर्चा के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होकर रणनीति बनाएंगे। जिसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार शनिवार की शाम को केंद्रीय मंत्री तो दिल्ली लौटेंगे लेकिन मुख्यमंत्री रात्रि प्रवास चित्रकूट ही करेंगे। इसके बाद रविवार को बैठक का समापन कर भोपाल रवाना होंगे। बैठक में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त(सांसद भदोही) व मप्र मीडिया प्रभारी डा.अजय सिंह आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed