फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CM Model Composite School to be built in Agarhuda; five schools to be upgraded to the intermediate level.

Chitrakoot News: अगरहुडा में बनेगा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय, पांच विद्यालय होंगे इंटर तक

Fri, 10 Jul 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 10 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
CM Model Composite School to be built in Agarhuda; five schools to be upgraded to the intermediate level.
फोटो 09 सीकेटीपी 15 बड़ी मड़ैयन में इसी जमीन पर बनाया जाएगा इंटर कॉलेज। संवाद
चित्रकूट। मानिकपुर तहसील क्षेत्र के अगरहुडा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही पांच अलग-अलग राजकीय विद्यालयों में इंटर तक प्रवेश होंगे। इससे हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

अब तक क्षेत्र के कई गांवों के विद्यार्थियों को इंटर की पढ़ाई के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय सहित उच्चीकृत (इंटर तक) किए जाने वाले विद्यालयों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अगरहुडा में 24.41 करोड़ से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 12.20 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। क्षेत्र में सरकारी कॉलेज नहीं होने से छात्रों को परेशानी होती थी। घोषणा के बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैसौंधा में 1.33 करोड़ से राजकीय हाईस्कूल का निर्माण होगा। इसके लिए 1.26 करोड़ की पहली किस्त जारी की गई है। बड़ी मड़ैयन में 1.73 करोड़ से राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 1.64 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। इसी प्रकार सेमारिया जगन्नाथ वासी और मानिकपुर के कौबरा स्थित नवीन राजकीय हाईस्कूलों को इंटर तक किया गया है।

दोनों विद्यालयों के निर्माण पर 2.94 करोड़ खर्च होंगे। इनमें 2.78 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। वहीं राजापुर के चांदी स्थित राजकीय हाईस्कूल को इंटर कॉलेज बनाया जाएगा जिस पर 2.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सभी विद्यालयों के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्थाओं ने मौका मुआयना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed