फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Close to perform the consolidation process

चकबंदी प्रक्रिया बंद कराने को प्रदर्शन

Thu, 05 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 05 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Close to perform the consolidation process
चकबंदी प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन करते गुठऊपुर के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक के लठागुठऊपुर और अर्जुनपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम मोनिका रानी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि गांव की जमीन ऊबड़-खाबड़ है। सूखे का दौर चल रहा है। ऐसे में चकबंदी प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए। इस मौके पर अभिषेक सिंह, मोहनलाल, इंद्रजीत, रामजीत, जगदीश,नंदलाल, हरीप्रसाद, मोहन, रामप्रकाश, राजेंद्र, बच्चा व रज्जन आदि मौजूद रहे।        मानिकपुर ब्लाक के पाह कंजारी के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि उनके पुरवा में कुएं सूख गए हैं, तालाब पहले से सूखे पड़े हैं। हैंडपंप जवाब दे चुके हैं।

विज्ञापन


ऐसे में पेयजल की भारी किल्लत होती है। ग्रामीण दूसरे पुरवा से पानी लाते हैं। मेवालाल, रामहित, सुजीत, आशा, सुनीता, चुनकी व रामदेइया ने कहा कि पुरवा में हैंडपंप लगवाया जाए। रामनगर ब्लाक के मदना के खुटहापुरवा के राजाराम, मोहनलाल, श्यामकली, कंचन देवी, रामरानी, रंगीया, प्रभात देवी व बच्ची रानी ने बताया कि उनके पुरवा में दोनों हैंडपंप खराब हैं।  
विज्ञापन

     
  रामनगर ब्लाक के कलापियरिया की कलावती, बच्ची, सुकन्या, संगीता, रामकली, शैलकुमारी, नगीना, कुसुमा और गिरिजा देवी ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि अंत्योदय कार्डधारक हैं। इसके बावजूद उन्हें सूखा राहत सामग्री नहीं मिली है। गंाव के प्रधान व लेखपाल ने मिलकर कुछ अपात्रों को अंत्योदय सूची में नाम लिखाकर राहत सामग्री दिला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी ब्लाक के उन्नायबन्ना की प्रधान किरन देवी व बीडीसी गीतादेवी के साथ आए ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि कोटेदार ने राशनकार्ड धारकों को राशन सामग्री नहीं दी है। दो माह की सामग्री न मिलने से कार्ड धारक परेशान हैं। राशन सामग्री दिलाने की मांग की है। सभी मामलों में डीएम ने संबधित विभाग के नोडल अधिकारी को जांच कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed