फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   class eight student hanged herself

Chitrakoot News: कक्षा आठ की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 16 Mar 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
class eight student hanged herself
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ा सेमरवार गांव में छात्रा ने साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद घर लौटे परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरवार की कक्षा आठ की छात्रा रीता (15) पुत्री कुबेर प्रसाद रैदास ने मंगलवार की दोपहर घर में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सफाईकर्मी पिता कुबेर ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह गनीवां गांव में सफाई करने गया था। पत्नी कमला और बेटा आशीष दूसरे घर में चले गए थे। अन्य भाई-बहन पहले से ही इस नए घर में थे। उस समय रीता घर में अकेली थी। दोपहर को जब आशीष घर पहुंचा तो बहन फंदे से लटकी थी। आनन-फानन इसकी सूचना माता-पिता को दी।
विज्ञापन

सूचना पर घटनास्थल पहुंचे रगौली चौकी प्रभारी श्याम बहादुर सिंह ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका दो भाई दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। उधर, कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी, पर कारण अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed