फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Clash between two families, 10 injured

Chitrakoot Crime: पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर चटकी लाठियां, 10 घायल

Thu, 25 May 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Clash between two families, 10 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कछारपुरवा गांव में दो परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठियां चटकीं। इसमें 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर दोनों पक्ष के लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस 15 लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कछारपुरवा निवासी लालमन सैनी और उसके रिश्तेदार लवलेश सैनी के परिवार के बीच भूमि जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार की सुबह लालमन पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि लवलेश पक्ष के लोगों ने शराब पीकर उनके घर में सामने गाली गलौज किया। उधर, दूसरे पक्ष ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट के आरोप लगाए।
विज्ञापन


दोनों पक्ष के लगभग 20 लोगों के बीच काफी देर तक मारपीट हुई और जमकर लाठियां चटकीं। इसी बीच सूचना पर कोतवाल गुलाब त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंंच गए। पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर दोनों पक्षों के 15 लोगों को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दस लोगों को चोटें आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed