फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   civic

सरैंया क्षेत्र के गांवों में दिखी किसानों के तबाही की इबारत

Sat, 14 Mar 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
civic
फोटो - 17- सरैंया गांव में ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का दर्द बताता पीड़ित किसान - फोटो : CHITRAKUTT
सरैंया (चित्रकूट)। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से प्रभावित किसान और फसल की तबाही साफ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

सरैया क्षेत्र से लगे गांव अगरहुणा में अधिकतर किसानों ने चने और तिलहन की फसल की बुआई करते हैं। किसान मनोज सिंह और राजकु मार सिंह ने बताया कि 7 बीघे में चना व सरसों की फसल की बुआई की थी। ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो गई। गिरधारा गांव के किसान कमलेश कुमार ने बताया कि सरसों की फसल काटकर खेत में रख दी थी, जो ओला गिरने से नष्ट हो गई।
अरवारा के सूरज लाल ने बताया कि 5 बीघे में चना व गेहूं की बुआई की थी, जो तैयार भी हो गई थी। लेकिन ओले से सब नष्ट हो गया। बांधी गांव के राजेश पटेल, उमेश पटेल ने बताया कि भौरी गांव में किसान गोविंद्र उपाध्याय, प्रेमनारायण ने बताया कि 6 बीघे में गेहूं की फसल बोई थी, जो नष्ट हो गई। खेती से ही परिवार की रोजी रोटी चलती थी।ब्यूर गांव की महिला किसान रामरती ने बताया कि दूसरे किसान के खेत में फसल की बुआई की थी, वह भी नष्ट हो गई।
विज्ञापन

किसानों के चेहरे से मुस्कान गायब रही। खेतों में नष्ट हुई फसल को एक टक किसान देखकर निहारते रहे। इसमें परिवार की महिलाएं भी शामिल रहीं।
ज्ञात हो कि इस बार वर्ष किसान रबी की फसल में गेहूं, मटर, सरसों आदि की खेतों में लहलहा रही फसलों को देखकर किसान खुशी से फूला नहीं समा रहा था लेकिन ओलावृष्टि से हुए भारी नुकसान के बाद किसानों से मिलने पर ऐसा लगा कि मानो किसानों का सब कुछ नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed