{"_id":"623a13a8bbedc13b7e31bef3","slug":"city-s-drinking-water-supply-stalled-people-crave-for-water-chitrakoot-news-knp6869318116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की पेयजल आपूर्ति ठप, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की पेयजल आपूर्ति ठप, पानी को तरसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पानी सप्लाई की मशीनों में आग लगने से शहर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में दिनभर लोग पानी के लिए हैंडपंपों के चक्कर लगाते रहे। जल संस्थान के इंजीनियर शीघ्र ही खराबी दूर करने का आश्वासन दे रहे हैं।
शहर सहित इससे सटे लगभग एक दर्जन गांवों में मंदाकिनी नदी स्थित इंटकवेल से पानी की सप्लाई की जाती है लेकिन मंगलवार को पानी की सप्लाई नहीं हुई। लोगों ने हैंडपंपों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाई। शहर के शंकर बाजार निवासी पंकज दुबे, विवेक सिंह, भरत गुप्ता, भोला नामदेव, गोरेलाल व भानू गुप्ता आदि ने बताया कि गर्मी की शुरूआत होते ही शहर के कई मोहल्ले में पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। मंगलवार को भी सुबह से पानी के लिए परेशान होना पड़ा। कभी-कभी तो हालत यह हो जाती है कि तीन से चार दिन तक पानी की सप्लाई बंद रहती है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बिछाई गई पाइप लाइन सहित इंटक वेल में उपकरण घटिया लगाये गये है। जिससे यह हालत बनी रहती है।
शहर के नदी में लगे इंटकवेल की मशीनों में शार्टसर्किट से आग लग जाने से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। जिसको सही करने के लिए कर्मचारी लगाए गये हैं। संभावना है कि तीसरे पहर तक स्थिति सामान्य हो जाए।
विज्ञापन
रविकुमार जेई, जल संस्थान