{"_id":"5772c4514f1c1b576179a854","slug":"chowkidaars-sought-by-rifle-and-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों ने मांगी राइफल व मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों ने मांगी राइफल व मोबाइल
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर के पास प्रदर्शन करते चौकीदार
- फोटो : अमर उजाला
जिले भर के चौकीदारों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना देकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में मान्यता दिलाने की मांग की। मानदेय बढ़ाने के साथ सुरक्षा के लिए राइफल व मोबाइल उपलब्ध करने का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
मुख्यालय के पटेल तिराहे पर सुबह से एकत्र हुए चौकीदारों ने कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इसके बाद कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। चौकीदार जगतपाल ने कहा कि हम सभी जान जोखिम में डालकर दिन रात गांवों में चौकीदारी करते हैं। इसके बावजूद उन्हें इतना मानदेय नहीं मिलता कि परिवार का खर्च उठा सके। उन्होंने कहा सभी का मानदेय सात हजार रुपये प्रतिमाह होना चाहिए। रामऔतार वर्मा ने कहा कि वह कई सालों से चौकीदारी कर रहे हैं। उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें स्थाई कर्मचारी बनाया जाए। लोहिया आवास और सोलर लाइट दी जाए।
धरने के दौरान चौकीदारों ने सुरक्षा के लिए राइफल व मोबाइल दिलाने की मांग की। चौकीदारों ने कहा कि उनके परिवार का दुर्घटना बीमा कराया जाए। धरने के दौरान पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद भी चौकीदारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने उनकी मांगे शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्यारेलाल, फूलचंद्र, मुन्नीलाल, मोहन, देवीदयाल, रामपाल, कमलेश, बाबूलाल, रज्जन, रविकरन, गुलजार, निराला, रामकेवट व मलकवां आदि मौजूद रहे।