{"_id":"612cb4a38ebc3e05fe6eabc7","slug":"chitrakoot-young-man-who-went-to-bathe-in-mandakini-died-due-to-drowning-bike-rider-injured-in-the-road-accident-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: मंदाकिनी नहाने गए युवक की डूबने से मौत, सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: मंदाकिनी नहाने गए युवक की डूबने से मौत, सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम
Mon, 30 Aug 2021 04:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 30 Aug 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
हादसों में दो की मौत, पोस्टमार्टम में बैठे परिजन
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट में सोमवार को दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में मंदाकिनी नदी में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक सड़क हादसे में घायल हुए अधेड़ की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दोनों घटनाओं में पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चित्रकूट में सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। रामलाल (40) पुत्र महावीर निषाद निवासी क्षीर का पुरवा थाना नयागांव जिला सतना मध्य प्रदेश सुबह अपने घर से जिला मुख्यालय बाइक से जा रहा था। रास्ते में देवांगना घाटी के जंगल में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
दूसरी घटना में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बाबुल (20) पुत्र राम मूरत सुबह अपने घर शिवरामपुर से मंदाकिनी स्नान करने आया था। सोमवार के दिन की वजह से शंकर जी का जलाअभिषेक करना था। जब वह मंदाकिनी के किनारे नहाने लगा तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। परिजनों ने बताया कि उसे तैरना नहीं आता था। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।