फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Women kept crying, the shop became the subject of discussion

Chitrakoot News: रोती रहीं महिलाएं चर्चा का विषय बनी दुकान

Tue, 17 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Women kept crying, the shop became the subject of discussion
फोटो-5- दुकान व घर की दीवारें गिराए जाने के दौरान स्थानीय लोगों की कोठी तालाब के पास अधिकारियों से ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला प्रशासन और नगर पालिका का बुलडोजर सोमवार को कोठी तालाब और ट्रैफिक चौराहे के पास गरजा। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। कई बार अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सोमवार को ट्रैफिक चौराहे पर दुकानों और मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। कोठी तालाब जाने वाले रास्ते के आसपास भी बुलडोजर से अतिक्रमण ढहाया गया। इससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी भी दिखी। लोगों का कहना है कि बिना नियम कायदे और पूर्व लिखित सूचना के दुकानें और मकान गिराए जा रहे हैं। भवन गिराते समय धूल के गुबार से इलाका भर गया।
विज्ञापन

कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। इसी तरह से रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित कोठी तालाब को जानेवाली रोड से अतिक्रमण हटाया गया। दुकानों और मकानों को जेसीबी से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजबहादुर, नगर पालिका के अधिकारी और पुलिस अधिकारियों से कई बार कलावती, महेंद्र कुमार की नोंकझोंक हुई। आरोप लगाया कि प्रशासन बिना नियम कायदे मकान गिरा रहा है। विकल्प के रूप में कहीं रहने के लिए व्यवस्था भी नहीं की गई। उधर, एसडीएम ने बताया कि नियमानुसार ही कार्रवाई की जा रही है। सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नजूल की जमीन पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

50 साल से अधिक समय से कोठी तालाब और पीडब्ल्यूडी विभाग के पास रहने वाले तमाम घरों की महिलाओं की आंखों आशियाना ढहते देख आंसू आ गए। दोपहर से शाम तक मलबे के पास बैठीं महिलाएं बची गृहस्थी सहेजती रहीं। कई तो व्यवस्था को कोसती रहीं। कई को उनके परिजन सांत्वना देकर वहां से हटाते रहे।

फोटो-6- बस स्टैंड के पास कोठी तालाब मार्ग पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीनें। संवाद

फोटो-6- बस स्टैंड के पास कोठी तालाब मार्ग पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीनें। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed