फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot will be decked up and beautified just like Ayodhya

Chitrakoot News: अयोध्या की तरह से सजे-संवरेगा चित्रकूट

Sat, 20 Jun 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot will be decked up and beautified just like Ayodhya
फोटो न- 20 सीकेटीपी 21 बैठक में विकास योजना पर मंथन करते अ​धिकारी। संवाद
फोटो न- 20 सीकेटीपी 21 बैठक में विकास योजना पर मंथन करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

= टाउनशिप विकसित की जाएगी, फर्म विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। अयोध्या की तरह धर्मनगरी में विकास कार्य होंगे। साथ ही पर्यटन स्थलों का भी कायाकल्प किया जाएगा। इसके अलावा अत्याधुनिक टाउनशिप भी विकसित की जाएगी। शनिवार को मध्य प्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र के विकास प्राधिकरण की बैठक में इन मसलों पर विचार कर मंजूरी दी गई।
प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि चित्रकूट को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने का लक्ष्य है। महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। विजय यादव ने कहा कि कामदगिरि परिक्रमा मार्ग, हनुमान धारा, गुप्त गोदावरी और सती अनुसुइया आश्रम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

धर्मनगरी के समग्र विकास और टाउनशिप के लिए राज्य नगर नियोजन संस्थान, भोपाल द्वारा चयनित शैलेंद्र शर्मा एसोसिएट के साथ अनुबंध का निर्णय लिया गया। प्राधिकरण के सदस्य सतीश एस कुमार ने बताया कि यह फर्म विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर ने धर्मनगरी में जलभराव की समस्या के समाधान पर जोर दिया। कहा कि सीवर लाइन का कार्य तेजी से पूरा होना चाहिए। इससे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। बैठक में प्राधिकरण के उप सचिव सुप्रिया, विपुल महूले, पंकज कुमार और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंकित सोनी समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed