फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Will appeal on the honor of the court

अदालत का सम्मान पर करेंगे अपील

Mon, 21 Nov 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Will appeal on the honor of the court
फोटो नंबर- 5- कचहरी परिसर में सजा सुनाए जाने के बाद आपस में बातचीत करते सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भाजपा सांसद समेत सपा के पूर्व विधायक व पालिका चेयरमैन को 13 साल पहले के मामले में सजा सुनाने की जानकारी होते ही सैकड़ों समर्थक कचहरी पहुंच गए। जब पता चला कि सबको जमानत भी मिल गई तो उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली। सजा पाने वालों में सांसद के पुत्र और सांसद प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कचहरी परिसर में सुबह से ही 2009 के इस मामले की सुनवाई को लेकर सांसद समेत अन्य आरोपी अपने समर्थकों के साथ सीजेएम न्यायालय के सामने पहुंचे। सीजेएम संजय कुमार की अदालत में पेशी के बाद जब बाहर निकले तो सभी के चेहरे मुर्झाए थे।
विज्ञापन

मामले में अदालत ने सभी को दोषी ठहरा दिया था। सभी अपने अधिवक्ताओं के बस्ते में जमानत या फिर अग्रिम कार्रवाई की तैयारी कर रहे थे। कई तो हाथ जोड़े और कचहरी परिसर स्थित मंदिर पहुंचे और प्रार्थना करने लगे कि उन्हें कम से कम सजा मिले। सुरक्षा कर्मियों ने दोषियों को अपने घेरे में ले लिया। मीडिया से कुछ दोषी चेहरा छिपाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजा सुनाए जाने के लिए सभी दोषी अदालत में पेश हुए और सजा सुनने के बाद उनके चेहरे में कुछ संतोष रहा। सबसे ज्यादा ंचिंता की लकीरें भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल, चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता व पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल के चेहरे पर रही।
कई लोगों ने इस निर्णय का स्वागत इसके विपरीत कुछ लोगों ने कहा कि धरना प्रदर्शन को लेकर इतनी सजा ज्यादा है। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव व तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल ने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करना अधिकार है। इसमें अदालत के निर्णय का सम्मान है।
इस सजा के खिलाफ वह जिला जज की अदालत में अपील दाखिल करेंगे। बताया कि इस प्रदर्शन के लिए उन्होंने जिला प्रशासन से अनुमति भी ली थी। पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की है। उस समय बसपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर ही जनहित में प्रदर्शन किया था।

बसपा नेताओं के इशारे पर उन पर कार्रवाई कराई गईथी। भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि उनके साथ साजिश की गई है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता रूद्र प्रसाद मिश्रा ने इस निर्णय का स्वागत कर कहा कि अब इन जनप्रतिनिधियों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed