फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: wild cat killed by train

चित्रकूटःट्रेन की चपेट में आई जंगली बिल्ली की मौत

Tue, 14 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: wild cat killed by train
फोटो- 9 - चितहरा मझगवां रेलमार्ग पर बाघ के बच्चे शावक के कटने की सूचना पर पहुंचे रेलकर्मी , बाद में प? - फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट)। मानिकपुर वन क्षेत्र के मारकुंडी व बारामाफी रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को तड़के एक वन्यजीव के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पेट्रेालिंग करने निकले गैंगमैनों ने जब इसे देखा तो स्टेशन मास्टर को बताया कि बाघ के बच्चे की मौत हो गई है। जानकारी होते ही रेलवे व वन विभाग के अधिकारियों में हडकंप मच गया। जैसे ही अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि वह बाघ का बच्चा नहीं बल्कि जंगली बिल्ली है। इसके बाद सभी अधिकारियों ने राहत की संास ली।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मारकुंडी व बारामाफी रेलवे के बीच सतना की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से जंगली बिल्ली की मौत हो गई। सुबह होने पर जब गैंगमैन उधर से गुजरे तो यह देख समझा कि बाघ के बच्चे की मौत हुई है। मारकुंडी स्टेशन पर जानकारी दी तो वन विभाग के अधिकारियों को बताया गया। दरअसल, इन दिनों रेलवे ट्रैक के आसपास बाघ व उसके शावकों की चहलकदमी पर रेल व वन विभाग एलर्ट है। मौके पर पहुंचे रानीपुर वन्यजीव विहार के रेंजर त्रिवेणी प्रसाद मौके पर पहुंचे तो जानवर को देख बताया कि यह बाघ नहीं जंगली बिल्ली है। एक सप्ताह पूर्व ही इसी ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हुई थी। तब से ट्रेन गुजरने में कॉशन लगा है और चालकों को हार्न बजाकर ट्रेन चलाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

बेशकीमती वन्यजीव है जंगली बिल्ली
मानिकपुर। जंगली बिल्ली कैट फेमिली में आती है। यह शेर की श्रेणी में भी होती है। इसकी बनावट कुछ वैसी ही होती है लेकिन साईज आम बिल्ली की ही तरह होता है। चित्रकूट क्षेत्र के जंगलोें में यह प्रचुर मात्रा में हैं। यह वन्यजीव के अनुसूची तीन की प्राणी है। यह खुद कम शिकार करती है बल्कि मृत जानवरों के गोश्त खाती है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 व संशोधित 2003 की धारा 9, 39, 49 व 51 के तहत इसका शिकार करना दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed