फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Welcome and distribute fruits and sweets at many places in the city

शहर के कई स्थानों पर स्वागत कर बांटे फल व मिठाई

Fri, 30 Sep 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Welcome and distribute fruits and sweets at many places in the city
फोटो-15- शहर में निकली अग्रवाल समाज की शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। महाराजा अग्रसेन की जयंती पर अग्रवाल समाज ने गुरुवार को शहर में शोभायात्रा निकाली। हाथी, घोड़ा, पालकी और रथ के साथ निकली शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला में पहुंची। रास्ते में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने शोभायात्रा का फूल माला, शीतल पेय, फल व मिष्ठान से स्वागत किया।
विज्ञापन

नवयुवक अग्रवाल समाज के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित समाजसेवी विवेक अग्रवाल के आवास से शोभायात्रा निकाली। समाज के पुरुष, महिला व बच्चों ने पगड़ी बांधी और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। महाराजा अग्रसेन व कुल देवी माता लक्ष्मी की जयजयकार करते हुए बैंडबाजे के साथ शेाभायात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा के दौरान शहर के काली देवी चौक व ट्रैफिक चौराहे के पास जाम की स्थिति बनी लेकिन मौजूद यातायात विभाग के सिपाहियों ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन

शोभायात्रा में गिरीश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, राजू बनारसी, महेश अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, दीपचंद्र जैन, विनोद जैन, राकेश जैन, सुरेश, अर्पित, अमन, अतुल, सुनील, सनद, नरेंद्र अग्रवाल, जगदीश, प्रदीप, डा. सुधीर, डा. प्रबोध, डा. सुरेंद्र अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संतोष बंसल, अभिषेक अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, स्वर्णिम अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल, रचित अग्रवाल, हर्षित, गिरीश, शैलेंद्र, पीयूष, व्अतुल, आयुष, विनय, राहुल, दीपक, रितेश, रश्मि, माया, प्रज्ञा, शालिनी, इंदिरा, श्वेता, मालती, सरिता, अर्पणा, बेबी अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed