फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Two killed in a tempo hit by a truck, the truck hit the bike first

चित्रकूट: ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार दो की मौत, ट्रक ने पहले बाइक को मारी थी टक्कर

Tue, 09 Mar 2021 07:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Mar 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Two killed in a tempo hit by a truck, the truck hit the bike first
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र में कौशांबी जा रहे ओवरलोड ट्रक ने दंगल स्थल के पास बाइक में टक्कर मारकर यात्रियों से भरी टेंपो में टक्कर मार दी, जिसमें टेंपो चालक समेत दो लोगों को मौत हो गई। रिटायर्ड सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। बाइक सवार ब्लाक के जेई बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले चालक व खलासी भाग निकले। पुलिस के मुताबिक पहाड़ी कस्बे में मटर लदा ट्रक दंगल स्थल के पास सामने से आ रही बाइक में टक्कर मारने के बाद यात्रियों से भरी टेंपो से टकरा गया। टेंपो सवार रानीपुर खाकी गांव निवासी मुखिया यादव (50), टेंपो चालक मुलायम नगर कर्वी निवासी विनोद कुमार (36), रिटायर्ड सिपाही जगदीश प्रसाद, रेनू  (20), शिवदेवी  (21) निवासीगण नई दुनिया कर्वी और संजना (22) निवासी चकौंध गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में रेफर किए गए विनोद की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, रानीपुर खाकी गांव निवासी मुखिया यादव की भी मौत हो गई। हादसे में तीन छोटे बच्चों को भी मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने राहगीरों द्वारा पकड़े गए ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया। चालक व खलासी भाग गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानलेवा बनते ओवरलोड वाहन
ओवरलोड वाहनों से लगातार हादसे हो रहें हैं। बावजूद इसके रोक नहीं लग पा रही है। मंगलवार को मटर से लदे ओवरलोड ट्रक ने पहले बाइक में टक्कर मारी फिर टेंपो में। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो पहले बाइक से टक्कर लगने के बाद ट्रक की रफ्तार कम हो गई थी अन्यथा टेंपो से टक्कर में सभी सातों सवारियों की जान जा सकती थी। कई बार स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर रोक लगवाने की मांग की पर सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed