फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Three schools rewarded for cleanliness, CM honored Principal and Principal in DBT program in Lucknow

चित्रकूट : तीन विद्यालय स्वच्छता के लिए पुरस्कृत, लखनऊ में डीबीटी कार्यक्रम में सीएम ने प्रधान और प्रधानाचार्य को किया सम्मानित

Mon, 01 Aug 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Three schools rewarded for cleanliness, CM honored Principal and Principal in DBT program in Lucknow
फोटो-9- सीएम से पुरस्कार प्राप्त करतीं सरैंया ग्राम प्रधान गीतादेवी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को हुए स्कूली बच्चों के लिए डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) कार्यक्रम में प्रदेश के नौ विद्यालयों को स्वच्छता के लिए पुरस्कृत किया गया। इसमें से तीन विद्यालय चित्रकूट जिले के हैं। इन स्कूलों के प्रधानाचार्य और ग्राम प्रधान को सीएम ने शाल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरैंया गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय को स्वच्छता के लिए पुरस्कृत किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानाचार्य उमाशंकर पांडेय और प्रधान गीता देवी को सम्मानित किया। इस विद्यालय के प्रधानाचार्य को एक साल पहले शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने पुरस्कृत किया था। दूसरा विद्यालय कोलगदहिया गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय है।
विज्ञापन

सीएम ने यहां की प्रधान कमला देवी और प्रधानाचार्य अशर्फीलाल सिंह को सम्मानित किया। तीसरा विद्यालय गढ़चपा का उच्च प्राथमिक विद्यालय है। यहां की प्रधान ननकी देवी व प्रधानाचार्य हरिशंकर त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed