फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: The water level of Yamuna decreased by 10 cm in Chitrakoot, due to the water in the roads, boat traffic

चित्रकूट : चित्रकूट में 10 सेमी घटा यमुना का जलस्तर, रास्तों में पानी भरा होने से नाव से कर रहे आवागमन

Sun, 28 Aug 2022 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: The water level of Yamuna decreased by 10 cm in Chitrakoot, due to the water in the roads, boat traffic
मऊ/राजापुर(चित्रकूट)। जिले में राजापुर व मऊ क्षेत्र में यमुना का पानी 10 सेमी घटने के बाद भी दुश्वारियां कम नहीं हुईं हैं। शनिवार को 92.60 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया था, अब रविवार को 92.50 मीटर हो गया है। अभी भी लगभग 50 गांव बाढ़ से घिरे हैं। वहीं, प्रशासन का दावा है कि 35 गांव बाढ़ से घिरे हैं। इन्हें राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित ऊंचे टीले और स्कूलों में शरण लिए हैं। प्रशासन के अनुसार, मऊ क्षेत्र में 15 और राजापुर क्षेत्र में 20 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। सबसे अधिक समस्या रास्तों पर पानी भर जाने से है। आवागमन के लिए नाव चलाई गई हैं।
विज्ञापन

मऊ क्षेत्र में मवई कला, बरहा, कोटारखंभा, घुरेटहा, बरवार, मंडौर गांव पानी से घिरे हैं। यमुना नदी से जुड़ी छोटी-छोटी नदियोें में भी बाढ़ आग गई है। मानकुंवर, तिलौली के मध्य की नदी, सेषा गांव के पास स्थित नदी में भी पानी बढ़ गया है। इनके आसपास के नाले बुंदेला, पर्दवा, पाली कुरिया से लगे नाले उफान मार रहे हैं। संपर्क मार्गों पर भी पानी भरा है। मऊ से चकौर संपर्क मार्ग, मैदाना के पास रपटे के ऊपर पानी बहने से सखौंहा, सिकरौव, चकौर, सुहेल, दलौली का पुरवा, चदहा ठाकुर का डेरा, रेड़ीबुसैली, पोतनिहां का पुरवा, बाम्बुरा आदि गांवों का आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ से परदवां मार्ग पर सेषासुबकरा से तिलौली के बीच आवागमन कई दिनोें से बंद है। सेषासुबकरा के प्राथमिक विद्यालय मेें यमुना नदी का पानी भर गया है। राजापुर क्षेत्र के अतरौली, नैनी, धौराहर, बरद्धारा, चांदी, धुमाई, बक्टा, हस्ता, बेलास, चिल्लीमल, पानी से घिरे हुए हैं। सरधुआ व अर्की के निचले क्षेत्रों मेेें घर तक पानी पहुंच गया है। मऊ क्षेत्र के मवई कला गांव में पानी घुसने से 25 परिवारों को पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय मवई कला मेें शिफ्ट किया गया है। इसी तरह मंडौर गांव के परिवारों को विद्यालय में शिफ्ट किया गया है।

राजापुर क्षेत्र के सरधुआ गांव के पास कमासिन राजापुर मार्ग एवं अर्की मार्ग पर पानी भर जाने से सरधुआ गांव के पास बसे 20 परिवारों की प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य, कोटेदार के माध्यम से अनाज का वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed