फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: The picture will change if the public joins for the cleaning of Mandakini, in the meeting of the District Ganga Committee, the DM appealed to make the villagers aware

चित्रकूट : मंदाकिनी की सफाई के लिए जनता जुड़े तो बदलेगी तस्वीर, जिला गंगा समिति की बैठक में डीएम ने की ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील

Fri, 08 Jul 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: The picture will change if the public joins for the cleaning of Mandakini, in the meeting of the District Ganga Committee, the DM appealed to make the villagers aware
फोटो-4- कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जानकारी लेते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला गंगा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि मंदाकिनी नदी की सफाई के लिए जनता के जुड़ाव की बहुत आवश्यकता है। मंदाकिनी नदी के किनारे 59 गांव आते हैं। गंगा सेना और प्रधान ग्रामीणों को जागरूक करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश का समय चल रहा है। ऐसे में बांध के गेट समय-समय पर खोल दिए जाएं, ताकि सफाई हो सके। जिस स्तर पर पानी की आवश्यकता है, उसे बनाए रखें। डीएम ने कहा कि 10 पौधे लगाओ लेकिन उसकी सुरक्षा भी होनी चाहिए। हर घर को पौधा दिया जाए। नदियों के किनारे पौधे लगाए जाएं। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी आरके दीक्षित को निर्देशित किया कि पौधरोपण के साथ व उसे सुरक्षित बचाने का भी प्रचार-प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कर्वी रामअचल कुरील, उप वन क्षेत्राधिकारी हरिशंकर सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारियों समेत गंगा समिति के सदस्य अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed