फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: The driver of the tiger freight train stopped between the railway line.

चित्रकूटः रेलवे लाइन के बीच आया बाघ मालगाड़ी के चालक ने रोका ट्रेन

Wed, 01 Apr 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: The driver of the tiger freight train stopped between the railway line.
चित्रकूट। मानिकपुर-सतना रेलवे लाइन पर मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे एक मालगाड़ी मझगवा व इटवा स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। चालक की नजर रेलवे ट्रैक पर खडे़ बाघ पर पड़ गई। उसने ट्रेन रोक कर हार्न बजाया। करीब दस मिनट बाद जब बाघ हटा। इसकी जानकारी रेलवे अधिकारी को मिली तो ट्रेने को आगे बढ़ाया। इसकी जानकारी चालक ने रेलवे के अधिकारियों को दी। बुधवार की सुबह वन विभाग के मप्र के अधिकारियों ने पहुंचकर बाघ के पैर के चिन्हों को देखा।
विज्ञापन

मानिकपुर सतना रूट में घना जंगल है। इस समय जंगल में एक बाघ व बाघिन जंगल में घूम रहे है। जो आए दिन रेलवे ट्रक में खडे़ हो जाते हैं। मंगलवार की रात 11 बजकर 30 मिनट में मानिकपुर से सतना एक मालगाड़ी जा रही थी। जब वह मप्र के मझगवा व इटवा स्टेशन के बीच पहुंची तो एक बाघ रेलवे पटरी पर खड़ा दिखा। चालक ट्रेन को रोककर हार्न बजाता रहा। जब बाघ वहां से हटा तो ट्रेन को आगे बढ़ाया। मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

पांच सौ मीटर में फेंसिंग कराने का प्रस्ताव
चित्रकूट बाघों की जान ट्रेनों से बचाने के लिए सतना वन मंडल ने रेलवे लाइन के किनारे 500 मीटर पर फेंसिंग करने के लिए प्रस्ताव पास कर दिया है, जबकि यूपी क्षेत्र में ऐसा कोई प्रस्ताव पास नहीं किया गया। इस रूट पर ट्रेन से कई तेंदुओं और अन्य जीव जंतुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों के बीच विधायक ने वितरित किए कपड़ा, राशन
चित्रकूट। कोरोना की रोकथाम के लिए मानिकपुर विधायक आनन्द शुक्ला निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को सचेत कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को मानिकपुर और राजापुर क्षेत्र का भ्रमण कर सभी कोटेदारों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed