फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: The dream of setting up a Sanskrit university and biogas plant remained incomplete

चित्रकूट : अधूरा रह गया संस्कृत विश्वविद्यालय व बायोगैस संयत्र स्थापित करने का सपना

Fri, 30 Sep 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: The dream of setting up a Sanskrit university and biogas plant remained incomplete
फोटो-8- शोभन सरकार के शिष्य ओम बाबा- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/सरैंया। मानिकपुर विकास खंड के ऐंचवारा गांव स्थित शोभन सरकार आश्रम के संचालक बाबा ओम बीमारी से गोलोकवासी हो गए। धर्मनगरी के साधु, संतों और स्थानीय निवासियों ने दुख जताया। उनका निधन कानपुर में हुआ। परिवार के लोग पार्थिव शरीर जन्मभूमि मेरठ ले गए।
विज्ञापन

शोभन सरकार का एक आश्रम ऐंचवारा गांव में है। यहां संस्कृत की वेद पाठशाला और गोशाला खुली हुई है। इसके अलावा गोबर से बनने वाली वस्तुएं भी बनाई जाती है। शिक्षक नवल तिवारी ने बताया कि बाबा ओम 1993 में ऐंचवारा गांव आए थे। नदी किनारे बने बंगला मुखी मंदिर में रहने लगे थे। कुछ साल बाद यहां आश्रम का निर्माण किया। कानपुर, लखनऊ में उनके हजारों शिष्य हैं। बाबा ओम के गोलोकवासी होने से ग्रामीण दुखी हैं।
विज्ञापन

बताया कि छह माह पहले आश्रम में हुए कार्यक्रम में उन्होंने संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने और बायोगैस का संयंत्र लगाने की बात भी कही थी। उन्होंने कहा था कि बायो गैस संयंत्र चालू होने पर क्षेत्र के लोगों से एक रुपये किलो गोबर खरीदेंगे। उनके निधन पर महंत दिव्यजीवदास, रामह्दय दास, सीताशरण दास व मदनदास ने दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों की समस्या का बताया था समाधान
ओमबाबा ने अन्ना मवेशियों की समस्या का समाधान भी बताया था। वह आश्रम की गोशाला में गोबर व गोमूत्र का प्रयोग दवा बनाने में करते थे। इसे बाजार में बेचते भी थे। समाजसेवी संतोष बंसल ने बताया कि ओमबाबा दूरदर्शी थे। उनका कहना था कि यदि हर गोशाला में काम हो तो अन्ना मवेशियों की समस्या समाप्त हो जाए और लोगों को रोजगार भी मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed